ज्ञानज्योतिष

9 फरवरी शुक्रवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- भाग्य आपको हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से आपके संपर्क बनेंगे। महिलाओं को आज परिवार से सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा और आपकी प्रसिद्धि बढेगी।

वृष राशि- आज का दिन सुखद रहेगा। आप शांति और सुकून के साथ आज के दिन को जीना चाहेंगे। आप कुछ पुरानी बातों को याद करके आज आनंदित हो सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में बेहतरीन तालमेल रहेगा। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा अजीब व्यवहार कर रहे हैं। आज आपका कुछ धन शुभ कार्यों पर खर्च हो सकता है। संपत्ति खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। व्यापारियों के व्यापार में आज खूब वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष आपका अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि-  आज आपके स्वभाव में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आलस्य का त्याग करें काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें नहीं तो परेशानी होगी। आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग प्यार की तलाश में हैं उनके लिए सितारे कहते हैं कि, आप किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति की ओर आकर्षित भी हो सकते हैं और आपके बीच मधुर संबंध भी बन सकता है। आज आपको अपने बजट से आगे बढ़कर कुछ नए बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। मशीनरी और खान-पान से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन अवसर पाएंगे।

कर्क राशि- आज का दिन भाग्य वर्धक रहने वाला है। आप किसी व्यक्ति से मनमुटाव दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। सिंगल लोग दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार और सहयोग से प्रभावित होगा और आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। प्यार के मामले में आज का दिन रोमांचक रहेगा। आज लेन-देन संबंधी मामलों में कुछ चूक हो सकती है, सावधान रहें। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनस के सिलसिले में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपका दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि- बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके सामने आ सकते हैं। किसी दूसरे व्यक्ति के कारण दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, समझदारी से काम लें। आज आप शेयर बाजार की स्थिति का आकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे और लाभ पा सकेंगे। जिनका व्यापार मंदा हो गया है वह प्रगति की राह पकड़ेंगे। रोजमर्रा के कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज के दिन नौकरीपेशा लोग अपनी कार्यकुशलता का लाभ ले सकेंगे।

कन्या राशि-  जातक आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आत्मिक संतुष्टि भी इनको मिलेगी। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात आपको काफी परेशान कर सकती है। लेकिन आपको पुरानी बातों को मन पर हावी नहीं होने देना चाहिए। अगर आपको जरूरत है तो अपनों से सहयोग लें, फायदा मिलेगा। कुल मिलाकर आपके सितारे कहते हैं कि, आज आप दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है।

तुला राशि- आपको मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना चाहिए। घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रह सकता है। विवाहित जातकों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है, जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और मिठास बना रहेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। कारोबार में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा।

वृश्चिक राशि- आप समय और धैर्य का पूरा उपयोग करें। परिवार के किसी सदस्य की बातों से आपको मानसिक कष्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम तालमेल बनाए रखने के लिए आपको अपने कामकाज से समय निकालकर प्रेमी को देना चाहिए। वैसे आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ अचानक से आने वाले काम से खीझ हो सकती है। आज पैसों से जुड़ा काम प्रभावित हो सकता है। संपत्ति के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। शेयर सट्टे में आज का दिन जोखिम भरा हो सकता है, संभलकर चलें।

धनु राशि- आपको आज कुछ नई बातें सीखने को मिलेंगी। अत्यधिक संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है इसलिए व्यवहारिकता से आपको का्म लेना चाहिए। आपको अपने महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखने चाहिए। आपका प्यार भरा व्यवहार आपके पार्टनर का दिल जीतने के लिए काफी है। लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी। आज के दिन कन्याओं का आशीर्वाद लें, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज नियमों की अनदेखी न करें, मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ कर्ज समय पर लौटाकर भरोसा बनाए रखेगा।

मकर राशि- आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। आप जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सजग होंगे। अपने ऊंचे सपनों को पूरा करने के लिए आप प्रयास शुरू कर सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए भी आगे आ सकते हैं। लव लाइफ में आपके प्रेम बना रहेगा आप आशावादी, ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। सलाहकार, वकालत और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। कामकाजी महिलाओं परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा और प्रगति करेंगे।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के कारण दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, ऐसे में सलाह है कि लोगों की बातों को दिल से लगाने से बचें। आय के नए स्रोत ढूंढने का प्रयास करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को कुछ लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को ग्राहकों के फीडबैक पर ध्यान देना होगा क्योंकि लोग आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा होने से राहत महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि- आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने से आप अपने बारे में सकारात्मक महसूस करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। सिंगल लोग आज किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आज के दिन आप अपनी आय बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। काम के सिलसिले में अपनाए गए शॉर्टकट के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए शॉर्टकट से बचें।

Leave a Reply

Back to top button