रायपुर। रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी के बाद राज्य के एक पूर्व कलेक्टर आरपीएस त्यागी कांग्रेस में शामिल हो गए। त्यागी को कांग्रेस कटघोरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारेगी।
त्यागी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। बाद में, उन्हें आईएएस अवार्ड हुआ था। आईएएस में उन्हें 2001 बैच मिला था। वे धमतरी, जांजगीर और कोरबा के कलेक्टर रहे। कोरबा के कलेक्टर रहने के दौरान उन्होंने वहां अच्छा-खासा दायरा तैयार कर लिया था। ओपी चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बाद से अटकलें लग रही थी कि कांग्रेस भी उनका तोड़ निकालने की तैयारी में है।
त्यागी कटघोरा विधानसभा के सामान्य सीट से दावेदार होंगे। हालांकि उनका कटघोरा से चुनाव लड़ पाना उतना आसान नहीं होगा। कटघोरा से अभी बीजेपी के विधायक है। बेशक बोधराम कंवर पिछला चुनाव हार गये थे, लेकिन उनका कटघोरा का मैदान छोड़ना आसान नहीं होगा।
हालांकि आरपीएस त्यागी के बारे में पहले भाजपा में शामिल होने की बात सामने आ रही थी, लेकिन भाजपा के साथ उनकी तालमेल नहीं हो पाने के बाद उन्होंने कांग्रेस का रूख किया है। रिटायरमेंट के बाद से ही आरपीएस त्यागी का राजनीति में आने की खबरें थी।
RO NO: 12111/53![]() |
RO.NO.12059/59![]() |
![]() |
R.O.NO.12078/49![]() |
![]() |
R.O.NO.12111/53![]() |
![]() |
![]() |