नेशनल

पत्रकार को मारी गोली : बेटियों के सामने ही पत्रकार को गोली मारी…. लहुलुहान हालत में हॉस्पीटल में कराया गया भर्ती

नयी दिल्ली

पत्रकार को उसकी बेटी के सामने ही बेखौफ बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। पत्रकार की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें एक प्राइवेट हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि भांजी से छेड़खानी करने से रोकने पर पत्रकार पर ये फायरिंग की गयी है, घटना का पूरा वीडियो CCTV में कैद हुआ है। पत्रकार का नाम विक्रम जोशी है, जो एक अखबार में रिपोर्टर है। सोमवार की रात गोली मारे जाने के बाद विक्रम जोशी को गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के प्रताप विहार इलाके के माता कॉलोनी में उन्हें गोली मारी गई है।परिवार के सदस्यों का आरोप है कि 4-5 दिनों पहले जोशी की भतीजी के साथ कुछ लड़कों ने दुर्व्यवहार और छेड़खानी की थी। इस मामले में विजय नगर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था। हालांकि पुलिस ने किसी भी आरोपी लड़कों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। जोशी के परिजनों का दावा है कि इन्हीं लड़कों में से किसी लड़के ने विक्रम जोशी को गोली मारी है।

Back to top button