Homeनेशनलजामा मस्जिद के शाही इमाम का ऐलान, इंडिया में कल होगी ईद...

जामा मस्जिद के शाही इमाम का ऐलान, इंडिया में कल होगी ईद की नमाज

- Advertisement -spot_img

दन्यूज़हंटरदेश में कहीं से भी चांद नजर नहीं आने की वजह से अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी. जामा मस्जिद की ‘मरकजी रुयते हिलाल कमेटी की बैठक के बाद यह घोषणा की गई कि देश में कहीं चांद नजर नहीं आया है और ऐसे में कल ईद नहीं होगी.
फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया, ‘देश के किसी भी हिस्से में चांद नहीं दिखा. इसलिए अब ईद शनिवार को होगी. इस बार के रमजान का कल आखिरी रोजा होगा. इस्लामी कैलेंडर के तहत रमजान का महीना पूरा होने पर ईद मनाई जाती है.
गुरुवार को लोग घंटों अपने घरों की छतों पर चढ़कर चांद का दीदार करने की कोशिश करते रहे लेकिन चांद नहीं दिखा. लोगों ने फोन कर अपने रिश्तेदारों से चांद दिखने की देर शाम तक तस्दीक की लेकिन कहीं से भी भारत में चांद दिखने की बात सामने नहीं आई. इसके बाद लोग दिल्ली और लखनऊ के प्रमुख मस्जिदों के शाही इमामों के ऐलान का घंटों इंतजार करते रहे. कुछ लोग तो सउदी अरब में मौजूद अपने रिश्तेदारों से ईद कब मनाई जाने की बात पूछते रहे. तो कुछ ने कल ईद मनाने की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं.
एक दिन और रखना होगा रोजाा-
गुरुवार को भारत में चांद का दीदार न हो पाने कारण रोजेदारों को एक दिन शुक्रवार को और रोजा रखना पडे़गा. इसके बाद शुक्रवार को जब चांद दिखने की तस्दीक हो जाएगी तब शनिवार यानी 16 जून 2018 को ईद मनाई जाएगी.

- Advertisement -
RO NO: 12111/53
RO.NO.12059/59
R.O.NO.12078/49
R.O.NO.12111/53

R.O.NO: D15089/23

R.N.12441/147

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
Must Read

Related News
- Advertisement -spot_img