रायपुर ।दुर्ग से चोरी हुए 120 दुर्लभ कबूतरों का पता चल गया है। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस ने कबूतर चोरी करने वाले 4 लोगों को पकड़ लिया है। उनके पास से फिलहाल 53 कबूतर जब्त किए गए हैं। इसमें नागपुर के लोग शामिल थे। जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को 120 नग कबूतर चोरी हुए थे। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर चौकी में दुर्लभ कबूतर चोरी का मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्पर्धाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के 125 कबूतर चोर घर से चुरा ले गए। इन कबूतरों की खासियत है कि ये लगातार 9 घंटे तक उड़ सकते हैं। इसी वजह से इन्हें चैंपियन कबूतर कहा जाता है। ख्याति ऐसी कि इन्हें देखने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग आते हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं खूबियों के चलते कबूतरों पर चोरों की नजर थी। इनको पालने वाले सुभाष नगर के राजू बंगाली की रिपोर्ट पर अब पुलिस चोरों को तलाश रही है। राजू बंगाली सोने-चांदी के गहने बनाने का काम करते हैं। अपने दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल के दो कमरों में उन्होंने इन कबूतरों को रखने के लिए जगह बनाई है। बचपन से ही उन्हें कबूतर पालने का शौक रहा। वे खुद ही कबूतरों को दाना-पानी देते थे। राजू ने 2 अप्रैल की रात करीब 11 बजे इन कबूतरों को अंतिम बार देखा। इसके बाद अगले दिन सुबह ये गायब थे। राजू की रिपोर्ट पर पद्मनाभपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।इस मामले में पुलिस ने नागपुर के कामठी से मास्टरमाइंड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बाकी कबूतरों के बारे में जानकारी ली जा रही है। मालूम हो कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल हैदराबाद में डीआईजी अजय भारतंग द्वारा दिया गया कबूतर दो दिने पहले चोरी हो गया था. इस चोरी की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. आनन फानन में पुलिस विभाग ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. यह सनसनीखेज मामला दुर्ग में सामने आया था. जहां जेवर, नगदी सहित अन्य सामान नहीं बल्कि एक पक्षी प्रेमी के घर की छत पर बने पक्षियों के आशियाने से तकरीबन सवा सौ से ज्यादा कबूतर चोरी हो गए थे और जिन कबूतरों की चोरी हुई थी उनमें से करीब 10 कबूतर सीआरपीएफ हैदराबाद में डीआईजी अजय भारतंग द्वारा दिये गये थे.
R.O.NO: D15089/23
R.N.12441/147

RO NO: 12111/53![]() |
RO.NO.12059/59![]() |
![]() |
R.O.NO.12078/49![]() |
![]() |
R.O.NO.12111/53![]() |
![]() |
![]() |