
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप आर्य ने महिला उप निरीक्षक का लम्बे समय से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया। बाद में शादी से इंंकार कर दूसरी महिला के साथ भी थानेदार ने वैसा ही किया जैसा पहली महिला उप-निरीक्षक के साथ किया था। सुनीता नाग की शिकायत पर पुलिस कप्तान ने आरोपों की जांच करने का निर्देश एडिश्नल एसपी अर्चना झा को दिया। अर्चना झा ने मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस कप्तान को सौपा। पुलिस कप्तान ने मामले में थानेदार के खिलाफ 376 का आरोप दर्जन करने का आदेश दिया।मामला दर्ज होने के बाद आरोपी थानेदार फरार बताया जा रहा है। मामले में जांंच अधिकारी अर्चना झा ने बताया कि बिलासपुर में महिला सब इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि एक थानेदार ने शादी का झांसा देकर लम्बे समय से दैहिक शोषण किया। बाद में दूसरी महिला को भी निशाना बनाया। अब दोनों से ही शादी करने से इंंकार कर दिया है। अब देख लेने की धमकी भी देता है।
महिला उप निरीक्षक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने जांच का जिम्मा एडिश्नल एसपी अर्चना झा को दिया। अर्चना झा ने एक दिन पहले रिपोर्ट पुलिस कप्तान के सामने पेश किया। मामले में अनुमति मिलने के बाद जांजजीर में पदस्थ थानेदार प्रदीप आर्य के खिलाफ बिलासपुर महिला थाना में 376 का मामला दर्ज कर लिया गया। जानकारी के अनसुार महिला उप निरीक्षक ने अपनी शिकायत में बताया कि चन्द्रखुरी में ट्रेनिंग के दौरान प्रदीप आर्य और उसके बीच नजदीकी बढ़ी। मामला शादी तक पहुंचा। दोनो के बीच सम्बन्ध बने। सिलसिला लगातार चलता रहा। बाद में थानेदार प्रदीप आर्य ने शादी से इंकार कर दिया। दूसरी महिला से प्रेम संबध बनाया। शिकायत के अनुसार प्रदीप आर्य दूसरी महिला को इसी तरह परेशान किया। अब प्रताड़ित करता है। महिला शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आर्य ने शिकायत के डर से शादी करना मंजूर किया। लेकिन बाद में एक बार इंकार कर दिया। अब दोनों परेशान करता है।