Homeक्राइमप्रेमिका का गला रेता ,बाद में खुद का भी काट लिया गला

प्रेमिका का गला रेता ,बाद में खुद का भी काट लिया गला

धमतरी। धमतरी में एक सरफिरे आशिक़ ने पहले तो अपनी कथित प्रेमिका का गला रेत दिया और फिर खुद अपना भी गला काट लिया। फिलहाल दोनों जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी, जबकि लड़का शादी के लिए बेताब था।
ये पूरी घटना विंध्यवासिनी वार्ड स्थित लड़की के घर की है।

- Advertisement -

कल देर शाम 7 बजे सरफिरा आशिक अजय सोनकर अपनी कथित प्रेमिका के घर जा पहुंच गया, जानकारी के मुताबिक घटना के वक़्त लड़की अकेली थी, इसी दौरान लड़के ने फिर से शादी की बात पर लड़की पर दवाब बनाना शुरू कर दिया। लड़की ने जब इनकार किया, तो लड़के ने विवाद करना शुरु कर दिया।

इसी दौरान जब लड़की ने लड़के को वहाँ से जाने को कहा तो लड़के ने तैश में आकर साथ लेकर आये चाकू से लड़की का गला रेत दिया। हमले के बाद जब लड़की गिर गयी तो, लड़के ने उसे तड़पते हुए उसे छोड़कर खुद का भी गला काट लिया। दोनों लहूलुहान हालात में वहीं पड़े रहे, जिसके बाद लोगों ने उन्हें देखा और फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -
RO NO: 12111/53
RO.NO.12059/59
R.O.NO.12078/49
R.O.NO.12111/53
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News

धमतरी। धमतरी में एक सरफिरे आशिक़ ने पहले तो अपनी कथित प्रेमिका का गला रेत दिया और फिर खुद अपना भी गला काट लिया। फिलहाल दोनों जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी, जबकि लड़का शादी के लिए बेताब था। ये पूरी घटना विंध्यवासिनी वार्ड स्थित लड़की के घर की है।