रायपुर
नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनो की विशेष टीमों द्वारा काउकेचर वाहन से राज्य शासन के आदेशानुसार रोका छेका अभियान के तहत प्रतिदिन जोन स्तर पर मुख्य मार्गो में अभियान चलाकर सडक से आवारा मवेशियों की धरपकड कर उन्हें निगम के कांजीहाउस व गौठान में भेजने का क्रम प्रतिदिन निरंतर तेज गति से जारी है. आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेशानुसार सभी जोन कमिश्नर प्रतिदिन रोका छेका अभियान की माॅनिटरिंग कर जोन स्तर पर विशेष टीम की सहायता से काउकेचर वाहन से आवारा मवेशियों की धरपकड कर उन्हें गौठान भेजना निरंतर सुनिश्चित करवा रहे हैं. आज टोटल लाॅकडाउन अवधि के दौरान काउकेचर वाहन की सहायता से नगर निगम जोन 3 की विशेष टीम ने मुख्य मार्गो से 12 आवारा मवेशियों की धरपकड़ कर उन्हें अटारी गौठान काऊकैचर वाहन की सहायता से भेजने की कार्यवाही की. अभियान निरंतर तेजी गति से रोका छेका के तहत सभी जोनो में सडक पर होने वाले प्रदूषण, गंदगी, यातायात बाधा आदि की समस्या को दूर करने राजधानी शहर रायपुर में निरन्तर आगे भी जारी रहेगा.