कोरबा
भाजपा ने कोरबा जिले की 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पाली और छुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अजय जायसवाल को चुना गया है, जबकि छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए पद्मिनी देवांगन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।