रायपुर। लोकसभा के लिए वोटों की गिनती जारी है। 14 राउंड में वोटों की गिनती होगी। लोकसभा के वोटों की गिनती सेजबहार सेंटर के अलावा बलौदाबाजार जिले में भी हो रही है। रायपुर जिले की 7 विधानसभा के अलावा बलौदाबाजार और भाटापारा विधानसभा भी इसमें शामिल है।
बृजमोहन अग्रवाल की बढ़त करीब 1 लाख तक पहुंची
बृजमोहन अग्रवाल 90 हजार वोट से आगे हो गए हैं। उन्हें अब तक 1 लाख 67 हजार वोट मिल गए हैं। वहीं विकास उपाध्याय को 78 हजार 315 वोट मिले हैं।
दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 59204 मतों से आगे, राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी संतोष पाण्डेय 5059 मतों से आगे, बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 9844 मतों से आगे, रायगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 56767 मतों से आगे, बस्तर से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप 1241 मतों से आगे, कांकेर से बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग 12274 मतों से आगे, महासमुंद से बीजेपी प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 1727 मतों आगे, कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 5941 मतों से आगे, जांजगीर से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 26330 मतों से आगे, सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज 16572 मतों से आगे बताये जा रहें है।
राजनांदगांव, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सरगुजा में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।