रायगढ़। मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रही बीएसएफ जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है, बस में लगभग 30-40 जवान सवार थे। धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के छुही पहाड़ इलाके की घटना बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आठ जवानों को चोटें आई है। सभी घायल जवानों को एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया है। जहां इलाज जारी है। धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बीएसएफ जवान लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सभी जवान कांकेर जिला के अंतागढ़ के सारंगीपाल हेडक्वार्टर से हैं।



