रायपुर: राजधानी के कचना इलाके के विजय नगर में रहने वाले 19 वर्षीय लडके सुनील सैंडे ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बच्ची के साथ लगातार शारीरिक शोषण कर गर्भवती कर दिया। आरोपी को मृत्युपर्यन्त तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
थाना खम्हारडीह तत्कालीन थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने 2019 मामले की अनुसंधान कर न्यायालय में चालान पेश किया जहां न्यायालय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय पास्को न्यायाधीश रायपुर लवकेश प्रताप सिंह बघेल ने गवाह और विवेचना के बाद आरोपी को मृत्युपर्यन्त तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।



