बिलासपुर।अब अपनी पापर्टी टैक्स की गणना कोई भी कर सकता है। निगम की वेबसाइट पर सिटीजन पोर्टल पर पापर्टी टैक्स कल्कुलेटर का ऑपशन तैयार किया गया है। इसमें एक ओर जहां पापर्टी टैक्स की गणना की जा सकती है, वहीं ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा लोगों को मिलेगी। स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए एक और स्मार्ट सुविधा प्रदान की गई है। इसमें अब कोई भी कभी भी निगम की वेबसाइट पर जाकर पापर्टी टैक्स की गणना कर सकता है। संपत्ति कर के गणना को लेकर हमेशा संशय की स्थिति बनी रहती है। इसे देखते हुए निगम की वेबसाइट पर नए सुविधा का विकास किया गया है। वेबसाइट की ईसर्विस ऑप्षन पर पापर्टी टैक्स असेसमेंट कल्कुलेटर का है, जिसमें क्लिक करने पर पापर्टी संबंधित जानकारी मांगी जाती है। इसके बाद इसमें दिए गए विकल्प को पूर्ण करने पर यह कुछ समय पर पापर्टी टैक्स की जानकारी दे देता है। इसके बाद यह ऑनलाइन भुगतान का भी ऑप्षन देता है जिससे कर दाताओं को ऑनलाइन पापर्टी टैक्स भुगतान करने की भी सुविधा मिलेगी। निगम प्रशासन ने इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने शहरवासियों से अपील की है। लोगों को मिलेगी सुविधा कमिश्नर सौमिलरंजन चौबे ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनने जा रहे बिलासपुर के निवासियों के लिए यह एक और स्मार्ट सुविधा होगी। संपत्ति कर की गणना को लेकर संशय बनी रहती है, जो अब वेबसाइट के ईसर्विस ऑनलाइन पापर्टी कल्कुलेटर से खत्म हो जाएगी यह सुविधा विकल्प में भरे गए जानकारी अनुसार करेक्टर पापर्टी टैक्स की जानकारी देगा।