Homeछत्तीसगढ़●श्रद्धाजंलि सभा • अमरअग्रवाल ने कहा -धन्य हुआ जीवन -भारत रत्न का...

●श्रद्धाजंलि सभा • अमरअग्रवाल ने कहा -धन्य हुआ जीवन -भारत रत्न का मिला सानिध्य,वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ अस्थि विसर्जन

बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश को अरपा नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पहले भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद भारी संख्या आम खास समेत भाजपा कार्यकर्ता कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू हो कर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड, तेलीपारा, सिटी कोतवाली, हटरी चौक, जूना बिलासपुर, पचरीघाट होते हुये अरपा नदी तट पहुंची। विसर्जन के पहले सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ निर्माता को आदराजंलि दी। कार्यक्रम के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बिलासपुर की जीवनदायनी पावन अरपा नदी में अस्थि को समर्पित किया गया।
भाजपा कार्यालय में सुबह से ही भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने भीड़ उम़ड़ पड़ी। आम और खास सभी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि दी। श्रदाजंलि कार्यक्रम के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की अस्थि कलश को शहर के विभिन्न चौराहों से होकर पचरी घाट पहुंची। इस बीच शहर वासियों ने कलश यात्रा में शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन भेंट किया। यात्रा के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, तेलीपारा , गोलबाजार, सदर बाजार, भक्तकंवरराम कपड़ा मार्केट, शनिचरी व्यापारी संघ, जूना बिलासपुर व्यापारी संघ, घटरी चौक, जूना बिलासपुर, किलावार्ड के आमनागरिकों ने अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा की। श्रद्धांजलि सभा पचरीघाट में उद्योगपति, व्यापारीगण, प्रोफेसर, डॉक्टर्स, अधिवक्ता, पत्रकार, साहित्यकार समेत कई सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
सर्वदलीय शोकसभा को नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। निकाय मत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को विकास की अनेकों सौगात दी है। बिलासपुर भी अटल के प्यार से अछूता नहीं रहा है। उनके ही प्रयास से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ। रेलवे जोन और हाईकोर्ट का तोहफा मिला। प्रधानमंत्री सड़क योजना से एक-एक गांव शहर से जुड़ा। अग्रवाल ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि विसर्जन का सौभाग्य प्राप्त हुआ । बेलतरा विधायक बद्रीधर दीवान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत माता के सच्चे सपूत हैं। उन्हें भारतीय राजनीति में हमेशा याद किया जाएगा। लोरमी के पूर्व विधायक धर्मजीत सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को संस्कार, संस्कृति और आदर्श का प्रतिमूर्ति बताया। संघ नेता काशीनाथ घोरे ने भी अपनी भावनाओ को सबके सामने रखा।
श्रद्धाजंलि सभा का संचालन भाजपा नेता बेनी गुप्ता ने किया। इस मौके पर सांसद लखनलाल साहू, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महापौर किशोर राय, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, सुधा वर्मा, सुरेन्द्र गुम्बर, अशोक विधानी, द्वारिकेश पाण्डेय, आलेख वर्मा, दीपक सिंह ठाकुर, धीरेन्द्र केशरवानी, सहदेव कश्यप, सुशांत शुक्ला, नीरज जैन, मनीष अग्रवाल,समेत बड़ी संख्या में आमजन और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
- Advertisement -
RO NO: 12111/53
RO.NO.12059/59
R.O.NO.12078/49
R.O.NO.12111/53
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश को अरपा नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पहले भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद भारी संख्या आम खास समेत भाजपा कार्यकर्ता कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू हो कर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड, तेलीपारा, सिटी कोतवाली, हटरी चौक, जूना बिलासपुर, पचरीघाट होते हुये अरपा नदी तट पहुंची। विसर्जन के पहले सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ निर्माता को आदराजंलि दी। कार्यक्रम के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बिलासपुर की जीवनदायनी पावन अरपा नदी में अस्थि को समर्पित किया गया। भाजपा कार्यालय में सुबह से ही भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने भीड़ उम़ड़ पड़ी। आम और खास सभी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि दी। श्रदाजंलि कार्यक्रम के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की अस्थि कलश को शहर के विभिन्न चौराहों से होकर पचरी घाट पहुंची। इस बीच शहर वासियों ने कलश यात्रा में शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन भेंट किया। यात्रा के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, तेलीपारा , गोलबाजार, सदर बाजार, भक्तकंवरराम कपड़ा मार्केट, शनिचरी व्यापारी संघ, जूना बिलासपुर व्यापारी संघ, घटरी चौक, जूना बिलासपुर, किलावार्ड के आमनागरिकों ने अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा की। श्रद्धांजलि सभा पचरीघाट में उद्योगपति, व्यापारीगण, प्रोफेसर, डॉक्टर्स, अधिवक्ता, पत्रकार, साहित्यकार समेत कई सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।