रायपुर । मुख्यमंत्री के हाथों 35 पुलिस अफसरों को कल राज्यपाल बलरामदास टंडन के निधन पर घोषित राजकीय शोक की वजह से कल अफसरों का अलंकरण समारोह नहीं होगा। सिर्फ झंडोत्तोलन ही किया जायेगा, इसके अलावे अन्य तमाम सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।
पिछले साल 35 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पदक, पुलिस वीरता पदक व अन्य गैलेंटरी अवार्ड दिया जाना था। अलंकरण समारोह के मद्देनजर तमाम अफसरों का रिहर्सल भी शुरू हो गया था। पिछले चार दिनों से सभी पुलिस अफसरों का रिहर्लसल चल रहा था। कल कार्यक्रम के मद्देनजर मरनोपरांत पदक पाने वाले अफसरों के परिजन और कल पदक हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी राजधानी पहुंच चुके थे। …लेकिन इसी बीच राज्यपाल बलरामदास टंडन के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गयी।
राज्य सरकार ने राज्यपाल बलरामदासजी टंडन के निधन पर 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है, वहीं आदेश जारी कर ये निर्देश दिया गया है कि कल सिर्फ झंडोत्तोलन का ही कार्यक्रम होगा। अन्य सम्मान समारोह, रंगारंग कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम नहीं होंगे।
पुलिस वीरता पदक से 10, सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक से 11, गृहरक्षक नागरिक सुरक्षा पदक से 02 , विशिष्ट सेवा पदक जेल में एक एवं सराहनीय सुधार सेवा पदक से 02, केन्द्रीय गृहमंत्री मेडल से 03 एवं राज्य स्तरीय छह पुरस्कार से जवान अलंकृत किए जाने थे।
इनको किया जाएगा पुलिस वीरता पदक से सम्मानित
- चाणक्य नाग निरीक्षक बीजापुर
- मनोज सिंह निरीक्षक
- कन्हैयालाल ध्रुव पुलिस अधीक्षक कांकेर
- लक्ष्मण केवट निरीक्षक राजनांदगांव
- शहीद रोहित कुमार सोरी एसटीएफ बघेरा दुर्ग
- मनोज कुमार बघेल प्रधान आरक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग
- हीद राजमन नेताम आरक्षक एसटीएफ बघेरा
- शहीद किरण कुमार देशमुख आरक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग
- शहीद मोहन सिंह उईके बघेरा दुर्ग
- शहीद राजकुमार मरकाम आरक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग
सराहनीय कार्य हेतु इन्हें मिलेगा सम्मान
- शंकरलाल बघेल सेनानी 9 वीं वाहिनी छ.सबल दंतेवाड़ा
- अजय कुमार लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जिला रायपुर
- ईश्वर प्रसाद मिश्रा कार्टून कमांडर दूसरी वाहिनी छ.स. बल बिलासपुर
- प्रदीप कुमार कश्यप सहायक प्लाटून कमांडर 10 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सरगुजा
- मक्सीमिलयानुस तिर्की सहायक प्लाटून कमांडर 12वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामनुजगंज
- फागू राम लहरे सहायक उप निरीक्षक दंतेवाड़ा
- शेषनारायण देवांगन सहायक उप निरीक्षक यातायात शाखा राजनांदगांव
- सत्यनारायण शर्मा प्रधान आरक्षक जगदलपुर
- राधेलाल कोर्राम प्रधान आरक्षक जगदलपुर
- विजय कुमार चौबे प्रधान आरक्षक व्ही.आई.पी सुरक्षा वाहिनी माना
- रामअवतार सिंह राजपूत
- प्रधान आरक्षक धमतरी
इनके अलावा बलिराम मरावी (सेवानिवृत्त) कंपनी हवलदार मेजर,नगर सेना, अंबिकापुर, द्वारिका प्रसाद साहू,कंपनी हवलदार मेजर,नगर सेना धमतरी को गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा पदक दिया जायेगा। साथ ही डॉ के.के गुप्ता जेल उपमहानिरीक्षक मुख्यालय रायपुर को विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जायेगा। सराहनीय सुधार सेवा पदक के लिए कुलदीप राम दिवाकर मुख्य प्रहरी उप जेल, सूरजपुर, रूमलाल साहू प्रहरी, केन्द्रीय जेल, रायपुर को भी सम्मानिक किया जायेगा। इन सब के अतिरिक्त सरकार ने यूनियन होम मिनिस्टर मेडल देने का भी फैसला किया गया है। इसमें तुषारकांत मजुमदार कंपनी कमाण्डर, पी.टी.सी बोरगांव, रवि कुमार थापा सीटीजे डब्लू कॉलेज कांकेर, विजय कुमार निम्बालकर प्रधान आरक्षक तीसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अमलेश्वर दुर्ग को शामिल किया गाय है।
इन पुलिस कर्मियों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार…
इस दौरान राज्य स्तरीय पुरस्कार भी वितरीत किये जायेंगे जिसमें गुरु घासीदास पुरस्कार योगेश तिवार प्रधान आरक्षक बिलासपुर, राज्यपाल पुरस्कार नंदनी ठाकुर, मुख्यमंत्री पुरस्कार डिगेश्वर दीवान उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रानी सुबरन कुंवर पुरुस्कार अनुराधा सव उप निरीक्षक महिला थाना रायपुर, वीर नारायण सिंह पुरस्कार वेदराम खुंटे सहायक उप निरीक्षक अजाक थाना राजनांदगांव, पुलिस महानिदेशक पुरस्कार नवी मोनिका पाण्डे निरीक्षक को दिया जायेगा।