रायपुर।राज्यपाल बलरामदास टंडन की तबीयत बिगड़ गयी है जिससे उन्हें अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बलरामदास टंडन को किन वजहों से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो-तीन से उनकी तबीयत नासाज चल रही थी, लेकिन आज सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी है।अंबेडकर अस्पताल में तमाम विशेषज्ञ डाक्टर पहुंच चुके हैं, वहीं कई सीनियर अधिकारी भी अस्पताल पहुंच चुके हैैं। हालांकि अभी तक डाक्टरों ने राज्यपाल के तबीयत के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।हालांकि डाक्टर ये जरूर बता रहे हैं कि उन्हें सुबह कुछ परेशानी हुई थी, जिसके बाद उन्हें पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी थी, लेकिन बाद में उन्हें अंबेडकर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रहा है। आपको बता दें कि राज्यपाल बलराम दास टंडन का रूटिन चेकअप अंबेडकर अस्पताल से ही चलता है, लिहाजा डाक्टरों की विशेष निगरानी में उनका इलाज अंबेडकर अस्पताल में जारी है।
R.O.NO: D15089/23
R.N.12441/147

RO NO: 12111/53![]() |
RO.NO.12059/59![]() |
![]() |
R.O.NO.12078/49![]() |
![]() |
R.O.NO.12111/53![]() |
![]() |
![]() |