Homeछत्तीसगढ़सिंहदेव की हालत नाजुक, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

सिंहदेव की हालत नाजुक, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्तमंत्री रामचन्द्र सिंहदेव की सेहत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनकी तबीयत को लेकर रामकृष्ण अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि उन्हें जब यहां इलाज के लिए लाया गया था तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और वे लगातार उल्टी हो रही थी।
रामकृष्ण अस्पताल के डॉक्टर डॉ सुशील जैन, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ संजय शर्मा और डॉ अब्बास नकवी ने बताया कि बुधवार दोपहर उनके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। इस दौरान ब्लड प्रेशर भी लो था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दवाओं के स्पोर्ट से डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर मेंटेन है और वेंटिलेटर स्पोर्ट से शरीर में ऑक्सीजन को कंट्रोल किया जा रहा है।
सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री रहे हैं। उन्हें कोरिया कुमार के नाम से जाना जाता है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर पाकर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल जाकर हालचाल जाना था।
- Advertisement -
RO NO: 12111/53
RO.NO.12059/59
R.O.NO.12078/49
R.O.NO.12111/53
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News