Homeछत्तीसगढ़बारात से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत दो की...

बारात से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत दो की हालत गंभीर

बिलासपुर। दोस्त की बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना मुंगेली जिले के शीतलकुंडा गांव की है, जहां बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गये। हादसे के वकत तीनों दोस्त की बारात से वापस लौट रहे थे। घटना में एक की मौत हो गयी, वहीं दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है। देर रात बाइक में सवार विवेक जब अपने अन्य दो दोस्तों के साथ बारात से वापस घर लौट रहा था, तभी मुंगेली के सिटी कोतवाली के शीतलकुंडा गांव के पास मवेशी को बचाने के चक्कर मे बाईक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गयी। घटना में घायल हुए तीनों युवकों को गंभीर स्थिति में मुंगेली के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते मे विवेक ने दम तोड़ दिया वही दो अन्य युवक अशोक यादव व दिलेश्वर ध्रुव की हालत नाजुक बताई जा रही है। बहरहाल दोनों का उपचार जारी है। वही घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में जंहा शोक की लहर है वही शादी वाले घर मे अब खमोशी छाई हुई है।

- Advertisement -
RO NO: 12111/53
RO.NO.12059/59
R.O.NO.12078/49
R.O.NO.12111/53
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News