Homeबिलीफअब माता पिता बच्चों की ऑनलाइन गतिविधि पर रख सकें नजर

अब माता पिता बच्चों की ऑनलाइन गतिविधि पर रख सकें नजर

- Advertisement -spot_img

नई दिल्ली। बच्चों की घंटों इंटरनेट और स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की आदत अक्सर माता पिता को परेशान कर देती है। इस परेशानी से निपटने के लिए गूगल का गूगल फैमिली लिंक फॉर पेरेंट्स एप आपके बहुत काम आ सकता है। मार्च 2017 में चुनिंदा देशों में लांच होने के बाद अब इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। इसके जरिए अभिभावक बच्चों की डिजिटल गतिविधि को नियंत्रित कर सकेंगे। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि फैमिली लिंक एप के नए फीचर में न सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि बच्चों के गूगल अकाउंट एक्टिविटी पर भी नजर रखी जा सकेगी।

किशोर उम्र के लिए खासतौर पर तैयार

गूगल फैमिली लिंक फॉर पेरेंट्स एप 13 साल से कम उम्र के बच्चों की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर रखने के लिए खासतौर पर डिजायन किया गया है। अब नए टूल में माता पिता बच्चों के गूगल अकाउंट सेटिंग के जरिए ऑनलाइन एक्सेस पर नजर रख सकेंगे।

वॉयस कमांड से फोन होगा बंद

आइफोन यूजर्स एपल एप स्टोर और एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्लेस्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य के एप अपडेट में कहीं से भी सिर्फ आवाज की मदद से बच्चों का फोन स्विच ऑफ कर सकेंगे। इसके अलावा क्रोमबुक पर एप, वेबसाइट और स्क्रीन टाइम भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

- Advertisement -
RO NO: 12111/53
RO.NO.12059/59
R.O.NO.12078/49
R.O.NO.12111/53

R.O.NO: D15089/23

R.N.12441/147

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
Must Read

Related News
- Advertisement -spot_img