मुबई। आज सुबह मुंबई से जयपुर जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि क्रू मेंबर की एक छोटी सी गलती के चलते कई यात्रियों की जान मुश्किल में पड़ गई थी। जिसके चलते फ्लाइट को मुंबई वापिस लैंड करना पड़ा।फ्लाइट में करीब 166 यात्री सवार थे। दरअसल क्रू मेंबर केबिन का प्रेशर स्विच मेंटेन करना भूल गए जिसके चलते यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा और कईयों के तो सिर में दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद फ्लाइट को वापस मुंबई लाया गया। जहां सभी यात्रियों का मुंबई एयरपोर्ट पर इलाज चल रहा है।बता दें कि जेट एयरेवज़ की B737 की 9W 697 फ्लाइट ने मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी ही थी कि यात्रियों को सिर दर्द और खून निकलने जैसी शिकायत होने लगी जब चैक किया गया तो पाया कि केबिन क्रू वो स्विच ऑन करना भूल गया जिससे विमान में ऑक्सीजन मेंटेन होती है और इसी के चलते यह दुर्घटना घटी है। इस हादसे के बाद जेट एयरवेज ने DGCA ने क्रू-मेंबर्स को रोस्टर से हटा दिया है।का मुंबई एयरपोर्ट पर इलाज चल रहा है।
जेट एयरेवज़ की B737 की 9W 697 फ्लाइट ने मुंबई से जयपुर जा रही थी।