Homeबिलीफएक ही घर में 11 शव फंदे से लटके मिले, इलाके में...

एक ही घर में 11 शव फंदे से लटके मिले, इलाके में फैली सनसनी

- Advertisement -spot_img

नई दिल्ली 1 जुलाई 2018। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक घर से 11 लोगों के शव मिले हैं। एक साथ 11 लोगों की संदिग्ध मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 लोगों में सात महिलाएं और चार पुरुषों के शव हैं। सभी शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी।

एक ही घर में 11 लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस के मुताबिक दो परिवारों के कुल 11 लोग फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला सामूहिक हत्या का है या लोगों ने खुदकुशी की है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

सभी शव बुराड़ी के संत नगर में गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास स्थित एक घर से बरामद किए गए हैं। जिस घर से शव बरामद किए गए हैं, वह दो मंजिला है। खबर के मुताबिक मरने वाले लोग दो भाइयों के परिवार से थे।

पुलिस ने बताया कि यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार के लोगों का दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। पुलिस ने बताया कि 11 लोगो के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक 10 लोग फंदे से लटके मिले हैं जबकि एक बुजुर्ग महिला का गला दबाया हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस महिला की हत्या की गई है। 10 लोग जो फंदे से लटके मिले हैं वह सभी फर्स्ट फ्लोर पर मिले हैं

- Advertisement -
RO NO: 12111/53
RO.NO.12059/59
R.O.NO.12078/49
R.O.NO.12111/53

R.O.NO: D15089/23

R.N.12441/147

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
Must Read

Related News
- Advertisement -spot_img