इंदौर । धार्मिक गुरू भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। एएनआई की ट्वीट के मुताबिक भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मार ली है, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इंदौर के बांबे हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि शिवराज सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में जिन पांच संतों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था, भय्यूजी महाराज उनमें से एक हैं। हालांकि उन्होंने उसे ठुकरा दिया था। भय्यूजी महाराज का बड़ा ही राजनीतिक रसूख है,, कई बड़े राजनेताओं से उनका सीधा संपर्क है। इस तरह की घटना से हर कोई हैरान है।
भय्यूजी महाराज ने अपने घर पर खुद को गोली मार ली है। हाल ही में भय्यूजी महाराज ने एक और शादी की थी। घटना के वक्त वो इंदौर के स्लिवर स्क्रीन होम में मौजूद थे। अभी भय्यूजी महाराज की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इधर अस्पताल के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है। घटना की वजह परिवारिक कलह बतायी जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।