रायगढ़
रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र धवईडाँड़ में एक ही परिवार के 3 लोगो की हत्या कर दी गई है। हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ है।पत्थरो से मारकर हत्या की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार कापू इलाक़े के धवईडांड गाँव के पास मौजुद जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव मिला है। शव क्षत विक्षत है और प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।मृतकों में साठ वर्षीया दूहती बाई तीस वर्षीय अमृतलाल और पंद्रह वर्षीया किशोरी अमृता बाई शामिल है।घटनास्थल को देख कर पुलिस यह मान रही है कि तीनों जंगल में ही निवास कर रहे थे। महुआ समेत वनोपज की वजह से जंगल में ही थे। एसपी अभिषेक मीणा समेत पुलिस बल मौक़े पर है।


