टॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु द फैमिली मैन 2 और अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा के डांस नंबर उ अंटावा की बंपर सक्सेस के बाद हिंदी दर्शकों के बीच भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस से जुड़ी कोई भी खबर मिनटों में ही वायरल होने लगती हैं। अपने पति नागा चैतन्य को तलाक देने के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने काम पर फोकस कर रही हैं। इसके साथ ही अदाकारा के बिग बॉलीवुड डेब्यू पर भी हर किसी की नजर है। अदाकारा फिल्म यशोदा के जरिए पैन इंडिया फिल्म लेकर हिंदी दर्शकों के बीच पहुंचेंगी। मगर खबर है कि इसके अलावा अदाकारा के हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है। बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली कॉमेडी जौनर की फिल्म नो एंट्री 2 में अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए साउथ सिनेमा की 4 बड़ी अदाकाराओं के नाम पर चर्चा चल रही है। जिसमें सामंथा रुथ प्रभु, रश्मिका मंदाना , पूजा हेगड़े और अदाकारा तमन्ना भाटिया का नाम सामने आया है। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया है कि इन चारों को ही फिल्म नो एंट्री 2 में कास्ट किया जा सकता है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान लीड रोल में होंगे। जिसमें फरदीन खान ट्रिपल रोल निभाने वाले हैं। सूत्र के मुताबिक फिल्म में करीब 10 एक्ट्रेसेस की एंट्री होने वाली है। जिसमें इन चारों साउथ एक्ट्रेस के नाम पर विचार किया जा रहा है। ये एक्ट्रेसेस साउथ सिनेमा की बड़ी स्टार हैं। जिनके होने से फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर आसानी से पहुंच मिल सकेगी। सामंथा रुथ प्रभु और रश्मिका मंदाना पहले ही फिल्म पुष्पा के जरिए नॉर्थ इंडियन दर्शकों के बीच पॉपुलेरिटी हासिल कर चुकी हैं। जबकि पूजा हेगड़े सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में काम कर रही हैं। ऐसे में इस फिल्म में उनकी एंट्री होना काफी ज्यादा संभावित है। वहीं तमन्ना भाटिया हिम्मतवाला और बाहुबली की वजह से नॉर्थ इंडियन दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं।
हाईवा पलटने से सरपंच प्रत्याशी सहित चार घायल
Thu Jun 23 , 2022
जबलपुर हार्ड मुरम से लोड हाईवा पलटने के कारण सरपंच पद प्रत्याशी समेत चार लोग हो गए। घटना सूरतलाई बिलखरवा माढ़ोताल में बुधवार शाम की है। हाइवा पलटने के बाद उसके नीचे चार बच्चों के दबे होने की आशंका से पुलिस व नागरिकों के हाथ पांव फूलते रहे। करीब छह […]
