रायपुर
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रगट की. मुख्यमंत्री ने निशांत के निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है। निशांत छालीवुड के कलाकार थे, बहुत ही कम समय में प्रसिद्धि हासिल की थी। साथ ही सुप्रसिद्ध प्रोड्यूसर डायरेक्टर लखी सुंदरानी ने बताया निशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी। उन्होंने फिल्म की शुरुआत ‘झन भूलो मा बाप ला’ से की थी। निशांत ने 2500 से ज्यादा एल्बम गाने कोरियोग्राफ किए हैं। 7 जुलाई 1980 को जन्मे निशांत का यूं चले जाना प्रत्येक कलाकार के लिए व्यक्तिगत क्षति है।